आरती श्री शिवजी की – Aarti Shree Shiv Ji Ki

जय शिव ओंकारा ॐ जय शिव ओंकारा

#AARTI

9/24/2024

आरती श्री शिवजी की

जय शिव ओंकारा ॐ जय शिव ओंकारा ।

ब्रह्मा विष्णु सदाशिव अर्धांगी धारा ।। जय शिव…।।

टेक एकानन चतुरानन पंचानन राजे ।

हंसानन गरुड़ासन वृषवाहन साजे ।। जय शिव…।।

दो भुज चार चतुर्भुज दशमुख अति सोहे ।

तीनों रूप निखरता त्रिभुवन जन मोहे ।। जय शिव...||

अक्ष माला बनमाला मुण्डमाला धारी ।

चंदन मृगमद सोहे भाले शशिधारी ।। जय शिव…।।

श्वेताम्बर पीताम्बर बाघम्बर अंगे ।

सनकादिक ब्रह्मादिक भूतादिक संगे ॥ जय शिव...।।

कर में श्रेष्ठ कमण्डलु चक्र त्रिशुल धर्ता ।

जगकर्ता जगहर्ता जग पालन कर्ता ।। जय शिव...||

ब्रह्मा विष्णु सदाशिव जानत अविवेका ।

प्रणवाक्षर के मध्ये यह तीनों एका ।। जय शिव...।।

त्रिगुण शिव की आरती जो कोई नर गावे

कहत शिवानंद स्वामी मनवांछित फल पावे ।। जय शिव...।।